मां शीतला मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मना

मां शीतला मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मना

रामगढ़. रांची रोड स्थित सेवटा मरार की रोबा कॉलोनी में मां शीतला मंदिर का वार्षिकोत्सव मनाया गया. मां शीतला मंदिर जनहित महिला कल्याण समिति ने धार्मिक कार्यक्रम कराया. यज्ञाचार्य शास्त्री अमरकांत दुबे के सानिध्य में अविनाश पांडेय, राहुल शास्त्री, शुभम पांडेय व मंदिर पुजारी जितेंद्र मिश्रा ने पूजा की. यज्ञाचार्य शास्त्री अमरकांत दुबे ने यजमान श्रवण कुमार व उनकी पत्नी रेखा देवी से पूजा करायी. शनिवार को अनुष्ठान की पूर्णाहुति के बाद भंडारा का वितरण किया गया. मौके पर मां शीतला मंदिर जनहित महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष अरुणा जोशी, संस्थापक व सचिव रमा शर्मा, कोषाध्यक्ष सरिता देवी, संरक्षक सदस्य सीपी संतन, अनिल गुप्ता, रोहित शर्मा, मनीष कुमार, द्वारिका नाथ सिल्ली, रवींद्र प्रसाद मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >