रतवे प्रीमियर लीग का समापन, लिटिल फ्लावर बनी विजेता

रतवे प्रीमियर लीग का समापन, लिटिल फ्लावर बनी विजेता

कुजू. रतवे प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट शनिवार को संपन्न हो गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तिवारी महतो, विशिष्ट अतिथि करमा परियोजना पदाधिकारी रामेश्वर मुंडा, झामुमो केंद्रीय सदस्य राजकुमार महतो, मुखिया रामसेवक महतो तथा पंचायत समिति सदस्य निशा देवी मौजूद थे. समापन मैच लिटिल फ्लावर रतवे और महतो 11 धनबेड़वा के बीच खेला गया. लिटिल फ्लावर रतवे की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 104 रन का लक्ष्य रखा. धनबादवा की टीम 64 रन पर सिमट गयी. लिटिल फ्लावर रतवे ने 39 रन से शानदार जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया. मैच में अंपायर की भूमिका सुरेंद्र कुमार और अजय मुंडा ने निभायी. स्कोरिंग की जिम्मेदारी संजय कुमार महतो, रथू महतो एवं रवींद्र महतो ने संभाली. विजेता एवं उपविजेता टीम को क्रमशः 31,000 और 21,000 नकद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. मौके पर लक्ष्मीकांत महतो, अशोक कुमार, प्यारेलाल महतो, सहदेव कुमार, सुमन कुमार, राजेंद्र महतो, वीरू महतो, बागेश्वर महतो, लकेश्वर महतो, रूपलाल महतो, यशोदा देवी, छोटेलाल महतो उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SAROJ TIWARY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >