व्यापारियों को फूड लाइसेंस एवं पंजीयन के लिए किया जागरूक

व्यापारियों को फूड लाइसेंस एवं पंजीयन के लिए किया जागरूक

रामगढ़. रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स भवन में मंगलवार को फूड लाइसेंस व पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया. मौके पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ ) डॉ महालक्ष्मी प्रसाद व खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीप श्री मौजूद थीं. शिविर में 50 व्यापारियों ने लाइसेंस का पंजीयन कराया. डॉ महालक्ष्मी प्रसाद ने व्यापारियों को फूड लाइसेंस एवं पंजीयन के लिए जागरूक किया. कहा कि इस कार्यक्रम से व्यापारियों को जानकारी मिलेगी. खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपश्री ने सुरक्षित खाद्य पदार्थ के संबंध में जागरूक किया. कहा कि भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआइ) से लाइसेंस व पंजीयन कराना अनिवार्य है. शिविर में आये व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 नियम एवं विनियम 2011 में निहित प्रावधान की जानकारी दी. इससे पूर्व, चेंबर के निवर्तमान अध्यक्ष विनय कुमार अग्रवाल ने अधिकारियों का स्वागत किया. चेंबर के निवर्तमान अध्यक्ष विनय कुमार अग्रवाल ने सभी से लाइसेंस पंजीयन कराने की अपील की. इस अवसर पर चेंबर के पदाधिकारियों ने बताया कि खाने -पीने की सामग्री बेचने वाले सभी होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, डिस्ट्रीब्यूटर, रिटेलर, आरओ वॉटर, प्लांट, बेकरी दुकान, किराना दुकान, फूड सप्लीमेंट बेचने वाले, दवा दुकान, फल सब्जी विक्रेता, गन्ना जूस, फल जूस विक्रेता, अंडा, चिकन, मछली बिक्रेता, सभी फास्ट फूड, ठेला खोमचा को लाइसेंस का पंजीयन कराना अनिवार्य है. शिविर में मंजीत साहनी, अमरेश गणक, मनोज चतुर्वेदी, इंदर पाल सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, संजीव चड्ढा, कमल शर्मा मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.