लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें : उपायुक्त

लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें : उपायुक्त

रामगढ़. जिला स्तरीय यूटिलिटी टास्क फोर्स की बैठक शनिवार को समाहरणालय सभाकक्ष में हुई. इसकी अध्यक्षता उपायुक्त ऋतुराज ने की. बैठक में जिले में संचालित विभिन्न परियोजनाओं एवं आधारभूत संरचना से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गयी. बैठक में सीसीएल, पथ निर्माण विभाग, पीवीयूएनएल, आइओसीएल, जुडको तथा स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न परियोजनाओं के अधिकारियों से अद्यतन प्रगति की जानकारी ली गयी. उपायुक्त ने वनाधिकार अधिनियम (एफआरए), एनओसी, भूमि अधिग्रहण, भू-हस्तांतरण, ग्राम सभा एवं अन्य लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी प्रक्रियाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि जनहित से जुड़ी परियोजनाओं का समय पर क्रियान्वयन प्रशासन की प्राथमिकता है. उन्होंने लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने को कहा. अंचलवार समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने परियोजनाओं, भूमि विवाद, मुआवजा, अतिक्रमण व एनओसी से जुड़े मामलों की जानकारी ली. समय सीमा के भीतर निष्पादन करने काे कहा. उपायुक्त ने परियोजनाओं से जुड़ी समस्याओं की जानकारी नियमित रूप से प्रशासन को देने काे कहा. बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, नजारत उप समाहर्ता, विभिन्न परियोजनाओं के महाप्रबंधक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >