भुरकुंडा : बकरीद पर निभायी गयी कुर्बानी की रस्म

भुरकुंडा : बकरीद पर निभायी गयी कुर्बानी की रस्म

भुरकुंडा. भुरकुंडा कोयलांचल व आसपास के इलाकों में शनिवार को बकरीद पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. मस्जिदों व ईदगाहों में सुबह तय वक्त पर नमाज अदा की गयी. भुरकुंडा की जामा मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए सैकड़ों लोग जुटे थे. नमाज के बाद लोगों ने घर-परिवार, क्षेत्र व देश की खुशहाली की दुआ मांगी. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर पर्व की बधाई दी. इसके बाद लोगों ने अपने-अपने घरों में कुर्बानी की रस्म अदा की. दिनभर लोगों का एक-दूसरे से मिलने-जुलने व दावत का सिलसिला चलता रहा. सेंट्रल सौंदा, बासल, सौंदा डी, रिवर साइड की मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ रही. दूसरी ओर, विधि-व्यवस्था को लेकर स्थानीय पुलिस तत्पर रही. नमाज स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. पुलिस पेट्रोलिंग भी की जा रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >