कुजू (रामगढ़). श्री श्री संकट मोचन मंदिर, नारायणपुर करमा में दुर्गापूजा 2026 के आयोजन को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों की आवश्यक बैठक हुई. अध्यक्षता समाजसेवी जानकी ठाकुर ने की, जबकि संचालन समाजसेवी प्रदीप शर्मा ने किया. बैठक में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से इस वर्ष भी दुर्गापूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया. साथ ही पूर्व की पूजा कमेटी को ही यथावत रखने पर सहमति बनी.
एकादशी को दिन में होगा मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन
बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन एकादशी के दिन दिन में किया जाएगा. पूजा को लेकर ग्रामीणों ने आपसी सहयोग और सहभागिता से आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया.
इंद्रदेव ठाकुर अध्यक्ष, पोखलाल महतो सचिव
कमेटी में इंद्रदेव ठाकुर को अध्यक्ष, पोखलाल महतो को सचिव, मानपुराण प्रसाद सोनी को कोषाध्यक्ष तथा जिबलाल महतो व अयोध्या महतो को उपाध्यक्ष बनाया गया. रंजीत महतो व टुकेश्वर महतो सह सचिव तथा कुमेश्वर महतो उपकोषाध्यक्ष होंगे.
मुखिया खागेश्वर महतो और पिंटू महतो बने मुख्य संरक्षक
मुख्य संरक्षक मुखिया खागेश्वर महतो और उप प्रमुख पिंटू महतो बनाये गये. वहीं संरक्षक मंडल में जानकी ठाकुर, शंकर प्रसाद गुप्ता, प्रदीप शर्मा, माथुर साव, देवनारायण प्रसाद गुप्ता, मोहित महतो, केदार ठाकुर, निर्मल महतो और बालेश्वर महतो शामिल हैं.
बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद
बैठक में पुरोहित हीरालाल तिवारी के अलावा प्रमोद शर्मा, मोनू शर्मा, विकास सोनी, चरण महतो, अकलू ठाकुर, विनोद सोनी, शुभम सोनी, रामचंद्र महतो, राजू महतो, शेखर महतो, राजदीप शर्मा, डोमन महतो, विशाल शर्मा, प्रकाश ठाकुर, अमन शर्मा, विकास महतो, गल्लू महतो, महेश ठाकुर, विशाल गणपत ठाकुर समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें: JSSC CGL मामले में CID की कार्रवाई, कोडरमा में दो जगह छापेमारी; 2 लोगों को साथ ले गई टीम
