कुजू. 184 महिलाओं ने जमा की बचत राशि

कुजू. 184 महिलाओं ने जमा की बचत राशि

कुजू. करमा उत्तरी पंचायत अंतर्गत बरमसिया दुर्गा मंडप एवं बलिया सामुदायिक भवन में उज्ज्वला फाउंडेशन के अध्यक्ष जगेश्वर प्रजापति के निर्देश पर महिला समूहों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता सचिव आशा कुमारी ने की. बैठक में 184 महिलाओं ने अपने-अपने बचत समूहों की राशि जमा की. इस अवसर पर महिलाओं को स्वरोजगार से संबंधित प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसरों की जानकारी दी गयी. महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और उनके समाधान पर भी चर्चा की गयी. संचालन रीना कुमारी ने किया. बैठक में बंगालो देवी, रेणु कुमारी, फूलमनी देवी, चंपा देवी, प्रीति कुमारी, आरती कुमारी, मंजू देवी, सुनीता देवी, बबीता देवी, गौमती देवी, लासो देवी, कानो देवी, रीना देवी, देवंती देवी, फूलो देवी, मालती देवी एवं सोनिया देवी उपस्थित थीं.

कुजू.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SAROJ TIWARY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >