मगनपुर(रामगढ़). गोला प्रखंड क्षेत्र के सोसोखुर्द गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर एक दिवसीय 12 घंटे के अखंड हरे रामा, हरे कृष्णा कीर्तन का आयोजन किया गया. कीर्तन के साथ भंडारे का भी आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया.
कार्यक्रम में सोसो पंचायत के पूर्व उपमुखिया शामिल हुए
कार्यक्रम में सोसो पंचायत के पूर्व उपमुखिया धुमा महतो मुख्य रूप से शामिल हुए. उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है. अखंड कीर्तन के दौरान श्रद्धालु हरे रामा, हरे कृष्णा के जयघोष और भक्ति गीतों में लीन रहे. पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा. आयोजन के समापन पर भंडारे में सैकड़ों महिला-पुरुषों ने प्रसाद ग्रहण किया.
मौके पर सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु मौजूद थे
मौके पर बालेश्वर महतो, संजय महतो, अमर लाल महतो, राधा महतो, भादो महतो, बानेश्वर महतो, खड़रा महतो, दिनानाथ महतो, लाल मोहन महतो, गौरी शंकर महतो, गौरी महतो, गोलक नाथ महतो, गुनी महतो, कामेश्वर महतो, करण मुंडा, शाली ग्राम महतो, प्यारी देवी, परमिला देवी, मीला देवी, चुनकी देवी, सुगीया देवी सहित सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु मौजूद थे.
ये भी पढ़ें: प्रतापपुर में जन्माष्टमी पर दुगोला का आयोजन, विधायक जनार्दन पासवान ने किया उद्घाटन
