अपराधी गोविंद राय कोलकाता से गिरफ्तार

अपराधी गोविंद राय कोलकाता से गिरफ्तार

रामगढ़. रामगढ़ जिले के कई कांडों के वांछित अपराधी गोविंद राय को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया. न्यू कालोनी निवासी गोविंद राय पर रामगढ़ व बोकारो जिले में हत्या, रंगदारी सहित कई संगीन मामला दर्ज है. रामगढ़ पुलिस को गोविंद राय की काफी दिनों से तलाश थी. गोविंद जिले में सक्रिय अपराधिक गिरोह का सक्रिय सदस्य है. वह लगातार फरार था. सूत्रों के अनुसार, कोलकाता लालबाजार थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है. बताया गया कि रामगढ़ थाना पुलिस न्यू कालोनी स्थित आवास जाकर उसकी पत्नी व मां से पूछताछ भी की. हालांकि, रामगढ़ पुलिस ने गोविंद राय की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है. रामगढ़ एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >