रामगढ़. राधा गोविंद विश्वविद्यालय परिसर में 21वीं उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता 2026 के तहत फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल और हैंडबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन रविवार को किया गया. वॉलीबॉल मुकाबलों में रोमांचक खेल देखने को मिला. पहले मैच में कोडरमा ने हजारीबाग को 2-0 से पराजित किया, जबकि दूसरे मैच में रामगढ़ ने चतरा को 2-1 से हरा कर जीत दर्ज की. इस प्रतियोगिता में रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, चतरा और कोडरमा के करीब 200 पुलिस खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. आयोजन 15 जून तक सिदो-कान्हू मैदान और राधा गोविंद विश्वविद्यालय के खेल मैदान में किया जायेगा. प्रतिभागियों के लिए विश्वविद्यालय परिसर में आवास, भोजन, पेयजल, चिकित्सा और सुरक्षा सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी है. प्रतिभागियों के ठहरने और विश्राम की व्यवस्था भी विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सुनिश्चित की गयी है. प्रतियोगिता का उद्घाटन 13 जून को उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के पुलिस उप-निरीक्षक अंजनी कुमार झा ने किया था. इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बीएन साह ने खिलाड़ियों को शुभकामना देते हुए आयोजन को विश्वविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण बताया. प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सोमवार को खेला जायेगा.
रोमांचक मुकाबले में कोडरमा और रामगढ़ की टीम विजयी
रोमांचक मुकाबले में कोडरमा और रामगढ़ की टीम विजयी
