रामगढ़: हेलो किड्स रॉबिनहुड स्कूल में सोमवार को गणेश चतुर्थी श्रद्धा के साथ मनायी गयी. इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न आर्ट एंड क्राफ्ट गतिविधियों में हिस्सा लिया. बच्चों ने मिट्टी से भगवान गणेश की सुंदर प्रतिमाएं बनायीं. स्वयं प्रतिमा तैयार कर बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी सीखा.
बच्चों को मिट्टी और पीओपी से बनी प्रतिमाओं के बीच अंतर बताया गया तथा मिट्टी की प्रतिमा को पर्यावरण के अनुकूल बेहतर विकल्प अपनाने के प्रति जागरूक किया गया. विद्यालय की डायरेक्टर वर्षा अग्रवाल ने बच्चों के साथ विधि-विधान से गणेश बप्पा को विद्यालय में लाकर विराजमान कराया.
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि बच्चों को किताबी शिक्षा के साथ संस्कृति, परंपरा, कला, पर्यावरण और जीवन-मूल्यों से जोड़ना उद्देश्य है. ऐसी गतिविधियों से बच्चों के समग्र विकास को बढ़ावा मिलता है. कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चे व शिक्षिकाएं मुख्य रूप से शामिल हुईं.
