खेल सिर्फ मुकाबला नहीं, भविष्य गढ़ने का माध्यम है : निदेशक

खेल सिर्फ मुकाबला नहीं, भविष्य गढ़ने का माध्यम है : निदेशक

सीसीएल अंतर क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में एनके एरिया बना ओवरऑल विजेता रजरप्पा. सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र के डीएवी स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय सीसीएल अंतर क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हुई. मुख्य अतिथि सीसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) हर्षनाथ मिश्र ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ उज्ज्वल भविष्य गढ़ने का सशक्त साधन है. उन्होंने कहा कि हार और जीत खेल का स्वाभाविक हिस्सा है. खिलाड़ियों को निराश होने के बदले हर अनुभव से सीख लेनी चाहिए. आज के दौर में शिक्षा जितनी आवश्यक है, उतना ही महत्व खेलकूद का भी है. खेल से शारीरिक स्वास्थ्य सुदृढ़ होता है. मानसिक मजबूती और नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है. निदेशक श्री मिश्र ने कहा कि सीसीएल हमेशा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने, उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराने और आवश्यक संसाधन देने के लिए प्रतिबद्ध है. कार्यक्रम में रजरप्पा क्षेत्र के महाप्रबंधक (उत्खनन) एसके सिन्हा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया. कार्यक्रम का संचालन सीएसआर पदाधिकारी आशीष झा एवं धन्यवाद ज्ञापन एसओपी रामानुज प्रसाद ने किया. मौके पर सीसीएल के खेल प्रबंधक आदिल हुसैन, सहायक प्रबंधक आशीष कच्छप, एसओसी चितरंजन कुमार, एथलेटिक्स एसोसिएशन के सीडी सिंह, यूनियन प्रतिनिधि राजेंद्रनाथ चौधरी, चंदेश्वर सिंह, रवींद्र प्रसाद वर्मा, अख्तर आजाद, विशाल कुमार, सुखसागर सिंह, जगन रविदास, प्रदीप पटवा, महेंद्र मिस्त्री उपस्थित थे. 14 क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने विभिन्न इवेंट्स में किया प्रदर्शन : दो दिवसीय प्रतियोगिता में सीसीएल के 14 क्षेत्रों से आये खिलाड़ियों ने विभिन्न इवेंट्स में उम्दा प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता के परिणाम के अनुसार, ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब एनके एरिया ने अपने नाम किया. सीसीएल मुख्यालय रांची उपविजेता रहा. महिला वर्ग में विजेता एनके एरिया और उपविजेता सीसीएल मुख्यालय रांची की टीम रही. पुरुष वर्ग में विजेता एनके एरिया तथा उप विजेता बरकासयाल की टीम रही. बेस्ट एथलीट (महिला) का पुरस्कार लक्ष्मी उरांव (सीसीएल मुख्यालय) एवं ललिता कुमारी (एनके एरिया) को संयुक्त रूप से दिया गया. बेस्ट एथलीट (पुरुष) का खिताब विकास मरांडी (हजारीबाग) को मिला. मुख्य अतिथि के अलावा अन्य अतिथियों ने विजेता, उप विजेता एवं विभिन्न इवेंट्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को शील्ड, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SAROJ TIWARY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >