केदला में ट्रैक्टर से बैटरी चोरी मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को भेजा जेल

केदला में ट्रैक्टर से बैटरी चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने चोरी की पांचों बैटरी और बाइक बरामद कर ली है।

रामगढ़ से वकील चौहान की रिपोर्ट केदला. जगेश्वर थाना अंतर्गत तिलैया व डाकासाड़म गांव से बीती रात्रि पांच ट्रेक्टरों से चोरी ने बैटरी की चोरी कर ली थी. पुलिस ने अपने सूत्रों से आरोपी को पकड़ लिया है. और चोरी के पांच बैटरी भी बरामद कर ली. पुलिस ने घटना में शामिल बाइक सहित दो आरोपी को पास के जंगल से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

पुलिस ने भादवी के धारा के तहत मामला दर्ज किया है. घटना के संबंध में जगेश्वर बिहार थाना के थाना प्रभारी प्रकाश यादव ने बताया कि बैटरी चोरी होने के बाद अधिकारियों के निर्देश पर एक छापामारी दल का गठन किया गया, जिसमें मेरे आलावे पुअनि सुरेश पाहन, सअनि राकेश बन्डो, सअनि परवेज अशरफ, जैप बल के वशी अहमद खां, संजय शिवचरण हेम्ब्रोम शामिल थे.

छापामारी दल ने सूचना के आधार पर जंगल में छापेमारी किया, जिसमें बैटरी के साथ दो आरोपी को दबोचा गया. मौके पर बाइक को भी जब्त किया गया. आरोपी में एक 20 वर्षीय सक्षम कुमार पिता अनिल प्रसाद वर्णवाल, ग्राम गोला चौक , थाना विष्णुगढ़ का निवासी है, जबकि दूसरा आरोपी 18 वर्षीय अमन कुमार पिता सरजू रजक, ग्राम हुआग, थाना मांडू का है. दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया. पुलिस की तत्परता से लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >