पंचायत उन्नति सूचकांक टू प्वाइंट पर कार्यशाला

पंचायत उन्नति सूचकांक टू प्वाइंट पर कार्यशाला

रामगढ़. समाहरणालय परिसर स्थित टाउन हॉल में पंचायती राज विभाग द्वारा पंचायत उन्नति सूचकांक टू प्वाइंट विषय पर बुधवार को कार्यशाला हुई. जिला पंचायती राज पदाधिकारी निशा कुमारी सिंह ने डीडीसी व अन्य जनप्रतिनिधियों का पौधा एवं शॉल देकर स्वागत किया. जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों व पदाधिकारियों को सूचकांक के मानकों से अवगत कराना है. डीडीसी आशीष अग्रवाल ने मुखिया, पंचायत सचिव व जनप्रतिनिधियों से कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से प्राप्त जानकारी को पंचायत क्षेत्र में व्यावहारिक रूप से लागू करें. जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने कहा कि पंचायत उन्नति सूचकांक पंचायतों की प्रगति व कार्यक्षमता का महत्वपूर्ण मानक है. कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर व जिला परियोजना प्रबंधक चंचल लिंडा ने पंचायत उन्नति सूचकांक टू प्वाइंट ओ की कार्यप्रणाली, डेटा संकलन व मूल्यांकन प्रक्रिया की जानकारी दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >