काम से निकाले जाने का विरोध, प्रबंधन ने दी काम पर रखने की सहमति

काम से निकाले जाने का विरोध, प्रबंधन ने दी काम पर रखने की सहमति

गोला. कमता स्थित ब्रह्मपुत्र मैटेलिक लिमिटेड (बीएमएल) में कार्यरत ठेका मजदूरों को अचानक काम से निकाल देने पर मंगलवार को मजदूरों ने फैक्ट्री गेट के पास विरोध दर्ज कराया. मजदूरों के समर्थन में जेएलकेएम केंद्रीय सचिव संतोष चौधरी पहुंचे और प्रबंधन से वार्ता की. उन्होंने कहा कि मजदूरों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. ठेका मजदूर लंबे समय से कंपनी में सेवा दे रहे हैं, प्रबंधन द्वारा उन्हें बार-बार काम से हटाना उचित नहीं है. श्री चौधरी ने कहा कि स्थानीय मजदूरों को काम पर प्राथमिकता नहीं दी गयी, तो आंदोलन किया जायेगा. वार्ता के बाद प्रबंधन ने ठेका मजदूरों को आश्वासन दिया कि 10 सितंबर से उन्हें पुनः काम पर रखा जायेगा. इससे मजदूरों में आंशिक संतोष देखने को मिला. संतोष चौधरी ने कहा कि बीएमएल प्रबंधन द्वारा मजदूरों को हटाने से मजदूरों में नाराजगी थी. मौके पर सर्वानंद पाठक, गुण राम महतो, ललन मुंडा, रमेश साव, नागेश्वर प्रसाद, आदित्य महतो, लक्ष्मी महतो, बोधन महतो, रमाकांत महतो, शंकर ठाकुर, देवानंद साव, युगल किशोर, कृष्णा साव, देवी देवी, उपासी देवी, राजेंद्र महतो, जगदीश साव, मनोज साव, बाल दास साव, प्रकाश राम दांगी, निरंजन करमाली, राजू साव, जगलाल महथा मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >