फोटो प्रतिस्थापन कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें : बीडीओ

फोटो प्रतिस्थापन कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें : बीडीओ

गिद्दी में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा गिद्दी. डाड़ी प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) कार्य को लेकर समीक्षा बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता बीडीओ सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी अनु प्रिया ने की. बैठक में प्रखंड क्षेत्र की मतदाता सूची के अद्यतन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गयी. मतदाताओं के मैपिंग कार्य, एसीडी सत्यापन, ब्लैक एंड व्हाइट फोटो की खराब गुणवत्ता और फोटो प्रतिस्थापन कार्यों पर चर्चा की गयी. बैठक में स्पष्ट किया गया कि मतदाता पहचान पत्रों में ब्लैक एंड व्हाइट फोटो की गुणवत्ता खराब है. ऐसे मामलों में फोटो प्रतिस्थापन कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया गया. कहा गया कि खराब, धुंधली व पुरानी फोटो वाली मतदाताओं से नये रंगीन फोटो लेकर शीघ्र अपलोड किया जाये. बैठक में मृत, स्थानांतरित एवं दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं के नाम चिह्नित कर नियमानुसार विलोपन की प्रक्रिया तेज करने को कहा गया. बैठक में बीएलओ पर्यवेक्षकों को समय सीमा के अंदर सभी लंबित कार्यों को पूर्ण करने और प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने काे कहा. बीडीओ अनु प्रिया ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता एवं पारदर्शिता लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है. इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. बैठक में अजीत कुमार तिवारी, मनबोध कुमार महतो, अरुण कुमार यादव, शक्तिराम बेदिया, प्रमोद कुमार कश्यप, लाल बहादुर महथा उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >