बरकाकाना. रामगढ़ नगर परिषद के वार्ड 20 में लगातार दूसरी बार वार्ड के लोगों ने फातमा खातून काे प्रतिनिधि चुना है. रविवार को नवनिर्वाचित फातमा खातून ने समर्थकों के साथ विजय जुलूस निकाल कर मतदाताओं का विश्वास जताने पर आभार जताया. विजय जुलूस घुटूवा मुंडा टोला, केलुवापतरा, नावा घुटूवा, अंबवाटांड़, हेहल में निकाला गया. फातमा खातून ने कहा कि यह जीत उनकी नहीं, बल्कि वार्ड 20 के प्रत्येक नागरिक की जीत है. पिछले कार्यकाल में जिन विकास योजनाओं की शुरुआत की गयी थी, उन्हें और अधिक गति दी जायेगी. सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं को और सुदृढ़ बनाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी.
मतदाताओं के विश्वास पर खरा उतरना बड़ी जिम्मेदारी : फातमा

मतदाताओं के विश्वास पर खरा उतरना बड़ी जिम्मेदारी : फातमा
Copied link
मतदाताओं के विश्वास पर खरा उतरना बड़ी जिम्मेदारी : फातमा