रामगढ़: झामुमो जिला कार्यालय रामगढ में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जन्मदिन सोमवार को मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो जिला संयोजक मंडली प्रमुख विनोद किस्कू ने की. विनोद किस्कू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम केक काटा. इस दौरान हेमंत सोरेन की तस्वीर के समक्ष जन्मदिन की बधाई गीत गाया. और एक-दूसरे को केक खिलाकर खुशी जताया.
मौके पर विनोद किस्कू ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड के लोगों को उनका हक मिल रहा है. पूरे झारखंड के विकास के लिए रोडमैप के तहत कार्य किये जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि विपक्षी दल झामुमो की सत्ता को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं और नये-नये तरीके से विकास कार्यों को रोकने का प्रयास करते हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड में सभी समाज के लोग भाईचारे के साथ रह रहे हैं. इस अवसर पर झामुमो कार्यकर्ताओं और नेताओं ने हेमंत सोरेन के स्वास्थ्य एवं दीर्घायु के लिए प्रार्थना की.
मौके पर संतोष कुमार संतु, विजय किस्कू, नरेश हांसदा, छेदी महतो, आसिफ इकबाल, सकलदेव करमाली, कमलेश पांडेय, अजय भोक्ता, मुमताज मंसूरी, अरूण बनर्जी, किशोर मोदक, सीता देवी, रीना देवी, प्रमिला देवी, रूबी देवी, मंतोष सिंह, विश्राम मांझी, बालदेव मुर्मू, बिट्टी खान, नितिश झा, राजेश पटेल, संजय, मो जावेद, सुनील कुमार, दियोलाल हांसदा, रामकुमार मांझी, आसिफ इकबाल मुख्य रूप से उपस्थित थे.
