गैस सिलिंडर की मूल्य वृद्धि के खिलाफ झामुमो का धरना-प्रदर्शन

गैस सिलिंडर की मूल्य वृद्धि के खिलाफ झामुमो का धरना-प्रदर्शन

प्रतिनिधि, रामगढ़ केंद्र सरकार द्वारा गैस सिलिंडर के मूल्य में की गयी वृद्धि के विरोध में रामगढ़ झामुमो कमेटी की ओर से गुरुवार को बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया. धरना की अध्यक्षता केंद्रीय सदस्य महेंद्र मुंडा ने की. धरना में शामिल झामुमो नेताओं ने गैस सिलिंडर की बढ़ी कीमतों को आम जनता पर अतिरिक्त बोझ बताते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी जतायी. नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है. धरना कार्यक्रम में झामुमो केंद्रीय सदस्य राजकुमार महतो, चित्रगुप्त महतो, सोनाराम मांझी, भुनेश्वर महतो उर्फ भुन्नू, बरतु करमाली, सागीर हुसैन, विजय राम, पिंकी बेसरा, साजीद आलम, एतो बास्के, भुनेश बेदिया, अकल उरांव, शिव करमाली, बबलू यादव, खुदीराम महतो, महेंद्र मुर्मू, सुशांत भारती, रामरतन करमाली, गौरंगराम, लालबहादुर चौधरी, सुरेश ठाकुर, सकलधर करमाली, रेशमा खातून एवं प्रमिला देवी शामिल थे. संचालन पूर्व केंद्रीय सदस्य महेश ठाकुर ने किया. धरना के बाद प्रतिनिधिमंडल ने रामगढ़ उपायुक्त के नाम संबोधित ज्ञापन अपर समाहर्ता कुमारी गीतांजलि को सौंपा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >