…हैंड लोडिंग को लेकर झामुमो-झाकोमयू ने की बैठक, रणनीति तैयार

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा तोपा शाखा कार्यालय में बैठक हुई.

कुजू. झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा तोपा शाखा कार्यालय में बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता मंगू मांझी व संचालन अभय सिंह ने किया. बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि हाईवा में पेलोडर द्वारा कोयला लोडिंग किये जाने से स्थानीय मजदूरों का रोजगार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. इससे क्षेत्र के मजदूरों में भारी आक्रोश व्याप्त है. बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पेलोडर से लोडिंग होने के कारण स्थानीय मजदूर बेरोजगार हो रहे हैं, जो किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है. यूनियन एवं स्थानीय ग्रामीणों की स्पष्ट मांग है कि हैंड लोडिंग व्यवस्था लागू की जाए, ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सके. इस संबंध में दिनांक 10 फरवरी को प्रबंधन के साथ बैठक कर समस्या के समाधान का प्रयास किया जायेगा. यदि बैठक में समाधान नहीं निकलता है, तो 11 फरवरी से अनिश्चितकालीन हाईवा लोडिंग बंदी एवं धरना-प्रदर्शन किया जायेगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी. बैठक में प्रखंड सचिव सुरेश चंद्र पटेल, मोगल चंद्र पटेल, पूर्व केंद्रीय सदस्य रामनाथ महतो, मो. यासीन, हरिशंकर प्रसाद, उमेश करमाली, चंदन कपूर, सुरेश करमाली, गुलजार अंसारी, महादेव मांझी, प्रदीप सोरेन, वासुदेव गंझु, सोहराय मांझी, महादेव रविदास सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >