..17 सूत्री मांगों को लेकर जेएलकेएम ने किया प्रदर्शन

कंपनी में सभी नियुक्तियों में स्थानीय रैयत विस्थापितों को प्राथमिकता देने सहित 17 सूत्री मांगों को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने गुरुवार को कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया

आंदोलन स्थगित ,17 सूत्री मांगों पर 29 अप्रैल को होगी वार्ता फोटो : 17 घाटो 1 महाप्रबंधक कार्यालय गेट के समक्ष प्रदर्शन करते . जेएलकेएम कार्यकर्ता घाटोटांड़, कंपनी में सभी नियुक्तियों में स्थानीय रैयत विस्थापितों को प्राथमिकता देने सहित 17 सूत्री मांगों को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने गुरुवार को कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया. जेएलकेएम के बैनर तले सैकड़ों ग्रामीण महिला पुरुष वेस्ट बोकारो के चिराटोंगरी से नारेबाजी करते हुए कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के उपरांत आंदोलनकारी वहीं गेट के समक्ष धरना दिया. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि दो माह पूर्व प्रबंधन को 17 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया था ,परंतु इसपर अभी तक प्रबंधन द्वारा कोई सार्थक पहल नहीं किया गया. दुबारा स्मरण पत्र भी दिया गया . जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो चरणबद्ध आंदोलन करने का फैसला लिया गया. जिसके तहत धरना प्रदर्शन सहित 18 अप्रैल को कंपनी का संपूर्ण कार्य ठप करने का फैसला लिया गया था . सीआई के पहल पर आंदोलन स्थगित धरना के दौरान मांडू सीआई बतौर दंडाधिकारी उपस्थित थे. उन्होंने आंदोलन कर रहे जेएलकेएम नेताओं से वार्ता कर उन्हें भरोसा दिलाया कि आपके मांग पत्र पर आगामी 29 अप्रैल को प्रबंधन के साथ वार्ता होगी. सीआई केे आश्वासन के बाद जेएलकेएम नेताओं ने 18 अप्रैल को कंपनी का संपूर्ण कार्य ठप करने का आंदोलन वापस ले लिया. धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से मांडू विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी बिहारी महतो ,प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, वरीय जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार महतो, निखिल, राजेश, उमेश, नरेश भोगता, अनुराग, दीपेन्द्र, तुलेश्वर, लक्ष्मण, गणेश करमाली, पिंटू, पंकज, रोहित, बहादुर, बिनोद, लीलावती, मीना देवी, अनिता देवी आादि शामिल थे .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >