जिंदल स्टील पतरातू में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा

जिंदल स्टील पतरातू में भगवान विश्वकर्मा की पूजा पूरे हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई. प्लांट प्रमुख ने कर्मचारियों की सुरक्षा और प्लांट की तरक्की की कामना की. मशीनों की पूजा कर्म और औजारों के प्रति सम्मान का प्रतीक है.

भुरकुंडा. जिंदल स्टील पतरातू परिसर में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाई गई.प्लांट परिसर में आयोजित मुख्य पूजा समारोह में प्लांट प्रमुख केबी सिंह ने अपनी सहधर्मिणी के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की. उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से प्लांट की सुख-समृद्धि, निरंतर प्रगति और सभी कर्मचारियों की सुरक्षा की कामना की.प्लांट प्रमुख श्री सिंह ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रमिकों को विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, तकनीक और शिल्पकला का देवता माना जाता है.

सभी विभागों में विश्वकर्मा पूजा संपन्न

औद्योगिक इकाइयों में उनके प्रति आस्था हमें अपने कार्य के प्रति समर्पण, गुणवत्ता और सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संदेश देती है. मशीनों की पूजा वास्तव में हमारे कर्म और औजारों के प्रति सम्मान का प्रतीक है. जिंदल स्टील पतरातू के विभिन्न विभागों के मेंटेनेंस, ऑपरेशन, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल वर्कशॉप में भी भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गई.

अधिकारियों व कर्मचारियों ने आरती कर प्रसाद ग्रहण किया

सभी विभागों में अधिकारियों, कर्मचारियों और मजदूरों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, आरती की और प्रसाद ग्रहण किया. पूरे दिन प्लांट परिसर में भक्ति और उत्सव का माहौल बना रहा.इस मौके पर महाप्रबंधक संतोष कुमार, सुभाष शरण, अभय सिंह, रुपेश कुमार, बिनोद सिंह, आशीष बेनेट, प्रवीण कुमार, आरडी शर्मा, आलोक कुमार, प्रशांत उपाध्याय, दीपक कुमार, रत्नेश कुमार, दिलशाद सहित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकास नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >