रात भर गुलजार रहा रजरप्पा का छिन्नमस्तिके मंदिर, श्रद्धालु और तांत्रिक हुए निहाल

Jharkhand News: झारखंड के रामगढ़ जिले के प्रसिद्ध रजरप्पा मंदिर दीपावली की रात रात भर गुलजार रहा. मां छिन्नमस्तिके की कृपा पाकर भक्त और तांत्रिक निहाल हुए.

Jharkhand News|रजरप्पा (रामगढ़), शंकर पोद्दार : देश का प्रसिद्ध सिद्धपीठ रजरप्पा काली पूजा की रात पूरी तरह से गुलजार रहा. भक्त और तांत्रिक मां की कृपा से मंदिर आकर निहाल हुए. रात भर मां छिन्नमस्तिके की पूजा हुई. कार्तिक अमावस्या की रात को तंत्र सिद्धि लिए देश के अलग-अलग हिस्से से तांत्रिक रजरप्पा आए थे.

देश के कई राज्यों से रजरप्पा पहुंचे थे तांत्रिक

झारखंड ही नहीं, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, असम, दिल्ली, ओडिशा समेत कई राज्यों से श्रद्धालु, साधक और तांत्रिक दीपावली की रात रजरप्पा मंदिर पहुंचते हैं. इस बार भी इन राज्यों के तांत्रिक यहां आए थे. सभी ने मां छिन्नमस्तिके की पूजा की और उनका आशीर्वाद लिया. तंत्र पूजा करने वालों ने भी साधना की.

13 हवन कुंड में श्रद्धालुओं ने किया हवन-यज्ञ

रामगढ़ जिले के रजरप्पा स्थित मंदिर परिसर में 13 हवन कुंड में मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं ने हवन, यज्ञ किया. साधक और तांत्रिक मंदिर क्षेत्र के जंगलों में, भैरवी-दामोदर के संगम स्थल और एकांतवास में सिद्धि की प्राप्ति के लिए तंत्र साधना में लीन रहे. श्रद्धालुओं ने महाभोग ग्रहण किया.

मंदिर की हुई थी आकर्षक विद्युत सज्जा

काली पूजा के लिए मां छिन्नमस्तिके के मंदिर की आकर्षक विद्युत सज्जा की गई थी. फूलों और गुब्बारों से सजाया गया. मंदिर परिसर की साज-सज्जा से भी भक्त मंत्रमुग्ध थे. यहां आने वाले श्रद्धालुओं ने जमकर सेल्फी ली. हर कोई इस अद्भुत पल को यादगार बनाने में जुट गया था.

साल में सिर्फ एक बार रात भर खुला रहता है मां का दरबार

मां छिन्नमस्तिके का दरबार साल में सिर्फ एक दिन पूरी रात खुलता है. वह है कार्तिक मास की अमावस्या तिथि. यहां भक्त मां भगवती की पूजा करते हैं. कार्तिक अमावस्या को मंदिर प्रक्षेत्र में दिन में जितनी चहल-पहल रहती है, उतनी ही चहल-पहल रात में भी होती है.

दिन में दिखने लगते हैं अनजान चेहरे, रात को खड़े हो जाते हैं रोंगटे

दिन में कई अनजान चेहरे नजर आने लगते हैं. रात में घने जंगलों के बीच उठती आग की लपटों और धुआं को देख लोग सिहर उठते हैं. जंगलों और कलकल बहती नदियों से आने वाली रहस्यमयी आवाजें सुनकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं.

Also Read

सीएम का निर्देश : रजरप्पा को विश्वस्तरीय धार्मिक पर्यटन स्थल बनाएं

Jharkhand: साल में सिर्फ एक दिन रात में खुलता है ये मंदिर, देश भर से आते हैं साधक और तांत्रिक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >