बरकाकाना. पतरातू-रामगढ़ मार्ग स्थित ऊपर पोचरा में गुरुवार रात हुए सड़क हादसे में हिंदू टाइगर फोर्स के जिलाध्यक्ष सह दुसाध मोहल्ला निवासी मनीष पासवान की मौत हो गयी. बताया गया कि मनीष अपनी बाइक (जेएच 24 जे 8495) से बरकाकाना से रामगढ़ की ओर जा रहे थे. इसी दौरान सड़क किनारे खड़े अज्ञात वाहन से उनकी बाइक पीछे से टकरा गयी. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये. वाहनों की टक्कर की आवाज सुन कर स्थानीय लोग घटना स्थल पर पहुंचे. घटना की सूचना बरकाकाना ओपी पुलिस को दी गयी. ओपी पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से घायल मनीष पासवान को सदर अस्पताल, रामगढ़ ले गयी. यहां जांच के बाद चिकित्सक ने मनीष पासवान को मृत घोषित कर दिया. लोगों ने बताया कि मृतक की पहचान सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में थी. वह सामाजिक कार्यों में भाग लेते थे. शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. अंतिम संस्कार दामोदर नद तट स्थित गांधी घाट में किया गया.
सड़क हादसा में हिंदू टाइगर फोर्स के जिलाध्यक्ष की मौत
सड़क हादसा में हिंदू टाइगर फोर्स के जिलाध्यक्ष की मौत
