रामगढ़. मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग, बिजुलिया में रवींद्रनाथ टैगोर जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम में विद्यार्थी व शिक्षकों ने रवींद्र नाथ टैगोर के साहित्य, शिक्षा एवं संस्कृति के क्षेत्र में दिये गये योगदानों को याद किया. इस अवसर पर महाविद्यालय में निबंध प्रतियोगिता हुई. वक्ताओं ने कहा कि रवींद्र नाथ टैगोर ने अपनी रचनाओं के माध्यम से मानवता, राष्ट्र प्रेमी व शिक्षा के महत्व को नयी दिशा दी है. महाविद्यालय के शिक्षक ने कहा कि युवाओं को रवींद्रनाथ टैगोर के विचारों से प्रेरणा लेकर समाज एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए. कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आनंद किशोर, प्रवेश शर्मा, रतन शर्मा, डॉ बिंदु कुमारी, डॉ अंजनी कुमारी, सुधा सिंह, चांदनी कुमारी, कृष्ण कुमार दांगी, नोरिन स्वाति कुजूर, सुगापति मरांडी, सुधीर कुमार, धर्मेंद्र गुप्ता, हरिश्चंद्र साहू, गुलशन कुमार, स्वाति कुमारी, प्रियंका अग्रवाल, नीतू कुमारी, विकास व बबलू मौजूद थे.
मैक्स इंस्टीट्यूट में रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती मनी
मैक्स इंस्टीट्यूट में रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती मनी
