रामगढ़. बिजुलिया तालाब रोड स्थित अशेश्वर सिंह धर्मशाला में रविवार को स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती मनाने को लेकर बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता रवींद्र शर्मा ने की. 22 फरवरी को जयंती समारोह मनाने का निर्णय लिया गया. श्री शर्मा ने कहा कि रामगढ़ की ऐतिहासिक धरती में स्वामी सहजानंद सरस्वती पहुंचे थे. स्वामी जी के किसानों व सर्व समाज के किये गये कार्यों को जन जन तक पहुंचाना ब्रह्मर्षियों का दायित्व है. बैठक में दिवाकर सिंह, मनोज कुमार राय, शशिभूषण सिंह, अजय मिश्रा, जीएस राय, राजीव शांडिल्य, संजय शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, विकास पांडेय, सुरेंद्र शर्मा, अशोक कुमार सिंह, नवल किशोर शर्मा, सतेंद्र सिंह, संत कुमार सिंह, सुशील कुमार उपस्थित थे.
22 फरवरी को सहजानंद की जयंती मनाने का निर्णय

22 फरवरी को सहजानंद की जयंती मनाने का निर्णय
Copied link
22 फरवरी को सहजानंद की जयंती मनाने का निर्णय