रामगढ़. छावनी परिषद सभागार में शुक्रवार को जनगणना कार्य को लेकर पर्यवेक्षकों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता छावनी परिषद अधिशासी अधिकारी विवेक सिंह ने की. बैठक का संचालन अपर चार्ज अधिकारी संजय कुमार ने किया. बैठक में 35 पर्यवेक्षकों ने भाग लिया. इस दौरान जनगणना कार्य में तेजी लाने व आम लोगों को जागरूक करने पर चर्चा की गयी. बैठक में शहरवासियों से भारत की जनगणना कार्य में सहयोग करने की अपील की गयी. बताया गया कि घर-घर पहुंच रहे पर्यवेक्षक व गणकों को सही व सटीक जानकारी उपलब्ध कराना जरूरी है. सभी पूर्व वार्ड अध्यक्षों व सदस्यों से भी जनगणना कार्य में सहयोग करने का आग्रह किया गया. अधिकारियों ने बताया कि जनगणना के आंकड़े कल्याणकारी योजनाओं के निर्माण, संसाधनों के वितरण व निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के आधार होते हैं. जनगणना के दौरान प्राप्त सभी आंकड़ों को पूरी तरह गोपनीय रखा जाता है. जानकारी पोर्टल पर सुरक्षित रूप से दर्ज की जाती है. वार्डों में नियुक्त किये गये स्वच्छता प्रहरी : छावनी परिषद द्वारा शहरी क्षेत्र के साफ-सफाई को लेकर शुक्रवार को क्षेत्र के सभी वार्डों से विभिन्न लोगों को स्वच्छता प्रहरी नियुक्त किया गया. इनमें वार्ड एक से अविनाश कुमार व डॉ अनिल सिंह, वार्ड दो से सरदार अनमोल सिंह व आरिफ कुरैशी, वार्ड संख्या तीन से बसंत हेतमसरिया, वार्ड चार से नीलम देवी व घनश्याम महतो, वार्ड संख्या पांच से रंजीत पलविंदर सिंह व कमल बगड़िया, वार्ड छह से पूरनी देवी, धनंजय कुमार पुटूस व योगेश जैन, वार्ड सात से अधिवक्ता बंशीधर गोप, प्रभु करमाली व हीरा गोप तथा वार्ड संख्या आठ से प्रदीप सिंह शामिल हैं.
रामगढ़ छावनी परिषद में जनगणना पर बैठक, वार्डों में स्वच्छता प्रहरी नियुक्त
रामगढ़ छावनी परिषद में जनगणना पर बैठक, वार्डों में स्वच्छता प्रहरी नियुक्त
