गिद्दी सी घटना की तेज हुई जांच, खंगाला गया सीसीटीवी फुटेज

गिद्दी सी घटना की तेज हुई जांच, खंगाला गया सीसीटीवी फुटेज

गिद्दी. रामगढ़ कोयलांचल क्षेत्र में पिछले दो-तीन वर्षों के दौरान राहुल दुबे गिरोह का नाम लगातार सुर्खियों में रहा है. गिरोह ने क्षेत्र में अपना मजबूत प्रभाव स्थापित कर लिया है. गिद्दी सी कोयला डिपो में गुरुवार की रात हवाई फायरिंग व हाइवा वाहन में आगजनी की कोशिश की घटना से इलाके में दहशत है. पुलिस सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाल चुकी है. जांच के दौरान तीन अपराधियों की गतिविधियां कैमरों में कैद हुई है. हालांकि, फुटेज दूर से रिकॉर्ड होने के कारण चेहरा स्पष्ट नहीं दिख रहा है. पुलिस ने गिद्दी सी घटना की जांच तेज कर दी है. कई लोगों से पूछताछ कर रही है. गिद्दी पुलिस ने कहा कि घटना की जांच तेज कर दी गयी है. इसमें संलिप्त अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा. राहुल दुबे गिरोह ने नये लड़कों की तैयार की है टीम : गौरतलब हो कि राहुल दुबे गिरोह ने अपने नेटवर्क को मजबूत करने के लिए नये लड़कों की टीम तैयार की है. इन युवकों को क्षेत्र में निगरानी, दबाव बनाने और गिरोह के हित में काम करने की जिम्मेदारी दी जा रही है. इससे गिरोह की पकड़ और मजबूत होती जा रही है. पुलिस गिरोह पर शिकंजा कसने के लिए पूरी तरह अलर्ट है. पुलिस रामगढ़ जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गिरोह के कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. भुरकुंडा में गिरोह के एक सक्रिय सदस्य का एनकाउंटर किया गया है. इसके बाद भी गिरोह की गतिविधियां थम नहीं रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >