एएसआइ पर मारपीट और रिश्वत मांगने का लगाया आरोप, जांच कराने की मांग

एएसआइ पर मारपीट और रिश्वत मांगने का लगाया आरोप, जांच कराने की मांग

गोला. जांगी गांव की मालती देवी ने गोला थाना में पदस्थापित एएसआइ पर मारपीट और रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है. इस संबंध में उन्होंने लिखित शिकायत देकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है. बताया है कि उनके पति तारा दांगी को पारिवारिक विवाद के मामले में थाना बुलाया गया था. आरोप है कि थाना पहुंचते ही एएसआइ ने बिना जांच के ही उनके पति की पिटाई कर दी. विरोध करने पर उन्हें भी गाली-गलौज करते हुए मारने की धमकी दी गयी. तीन हजार रुपये की मांग करते हुए नहीं देने पर हाफ मर्डर के केस में फंसाने की बात कही गयी. घटना में तारा दांगी के सिर में चोट लगी है. उनका इलाज गोला के सरकारी अस्पताल में कराया गया. चिकित्सकों ने सिटी स्कैन के लिए रेफर कर दिया है. उधर, एसएसआइ बहादुर महतो ने आरोप को निराधार बताया है. उन्होंने कहा कि तारा दांगी अपनी वृद्ध मां के साथ मारपीट करता था. इसकी लिखित शिकायत उसकी मां ने की थी. इस पर उसे बुलाकर पूछताछ की गयी. मारपीट एवं पैसा मांगने की बात गलत है. बताया जाता है कि कांग्रेस नेता अमित महतो ने पीड़ित व्यक्ति के साथ थाना पहुंच कर इसपर उचित जांच एवं कार्रवाई की मांग की है.

क्या है मामला : जांगी निवासी प्रमीला देवी (66 वर्ष) ने अपने बेटे-बहू पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि उन्हें खाना-पानी नहीं दिया जाता है. घर से निकाल दिया जाता है. उन्होंने मारपीट करने का भी आरोप लगाया था. उसके बेटा एवं बहु से पूछताछ की गयी थी. बहरहाल, एएसआइ पर आरोप लगने के बाद गोला पुलिस इसकी जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >