भुरकुंडा से राजकुमार सिंह की रिपोर्ट
भुरकुंडा (पतरातू). झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह हजारीबाग जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बेदिया ने जनता दरबार का आयोजन कर स्थानीय लोगों की सुध ली. इस विशेष शिविर में भुरकुंडा, पतरातू, लेम और संकुल क्षेत्र से आए ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। लोगों ने अपनी-अपनी विभिन्न व्यक्तिगत और सामाजिक समस्याओं को जिला अध्यक्ष के समक्ष लिखित व मौखिक रूप से प्रस्तुत किया.
मौके पर उपस्थित ग्रामीणों की एक-एक बात को जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बेदिया ने अत्यंत नम्रता, धैर्य और गंभीरता के साथ सुना। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा हमेशा जनता के सुख-दुख में साथ खड़ी है और क्षेत्र की समस्याओं को दूर करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है.
समस्याओं की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने उनके त्वरित निवारण के लिए आवश्यक कदम उठाने और संबंधित स्तर पर बात करने का भरोसा दिया।इस जनता दरबार में मुख्य रूप से चलेंदर बेदिया, चूरामन, मुरली महतो मंजू देवी, सुनीता देवी, गणेश बेदिया, प्रदीप साहू सहित कई अन्य स्थानीय लोग व कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने अपनी बात मजबूती से रखी.
