जनता दरबार में 21 मामलों की सुनवाई, दिव्यांग को मिला व्हीलचेयर

जनता दरबार में 21 मामलों की सुनवाई, दिव्यांग को मिला व्हीलचेयर

रामगढ़. समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया. जन-सुनवाई कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें प्रस्तुत कीं. जनता दरबार में कुल 21 फरियादियों ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, अबुआ आवास योजना, भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, दखल-दिहानी, राशन कार्ड में नाम जोड़ने तथा सड़क निर्माण सहित अन्य मामलों से जुड़ी समस्याएं रखीं. उपायुक्त ने सभी मामलों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित जांच कर समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य आम जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना तथा सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है, ताकि लोगों को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें. जनता दरबार में लोलो बस्ती निवासी दिव्यांग जलेश्वर महतो को व्हीलचेयर उपलब्ध कराया गया. उन्होंने आवागमन में हो रही कठिनाई को देखते हुए सहायता की मांग की थी, जिस पर उपायुक्त ने जिला समाज कल्याण विभाग को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया. मौके पर ही व्हीलचेयर प्रदान करने पर जलेश्वर महतो ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SAROJ TIWARY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >