उरीमारी साउथ को 34.64 हेक्टेयर जमीन का मिला क्लीयरेंस

उरीमारी साउथ को 34.64 हेक्टेयर जमीन का मिला क्लीयरेंस

उरीमारी. सीसीएल बरका-सयाल क्षेत्र की उरीमारी साउथ परियोजना को राज्य सरकार ने 34.64 हेक्टेयर फोरेस्ट जमीन का क्लीयरेंस दे दिया है. स्टेज टू में राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को फोरेस्ट जमीन क्लीयरेंस करने के लिए पिछले वर्ष दो जुलाई को पत्र भेजा था. इसके बाद केंद्र सरकार ने फॉरेस्ट जमीन का क्लीयरेंस कर राज्य सरकार को भेज दिया गया. अब उरीमारी साउथ से उत्पादन का रास्ता साफ हो गया है. फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिलने के बाद प्रबंधन डिपार्टमेंटल कार्य एक से दो दिन में शुरू करेगा. उरीमारी साउथ में डिपार्टमेंटल व आउटसोर्सिंग दोनों के जरिये पहले ओबी उत्पादन होगा. इसके बाद कोयला निकालने का काम होगा. इस परियोजना से चार साल में 11 मिलियन टन कोयले का उत्पादन किया जायेगा. एक से दो दिन में उरीमारी साउथ में कार्य शुरू कर दिया जायेगा. महाप्रबंधक अजय कुमार सिंह ने सभी पदाधिकारियों, विस्थापितों व यूनियन प्रतिनिधियों को बधाई दी है. इस परियोजना के चालू होने से कोयले के उत्पादन में और वृद्धि होगी. बरका सयाल क्षेत्र को टारगेट पूरा करने में मदद मिलेगी. विस्थापितों की ओर से विसमो सचिव महादेव बेसरा ने कहा कि उरीमारी साउथ के नये साइड खुलने से विस्थापितों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिलेगा. इसके लिए बरका सयाल प्रबंधन को बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.