खराब है जलमीनार, पानी के लिए भटक रहे हैं ग्रामीण

खराब है जलमीनार, पानी के लिए भटक रहे हैं ग्रामीण

चैनपुर. मांडू प्रखंड की नावाडीह पंचायत में पेयजल की समस्या उत्पन्न होने लगी है. कुआं आदि का जलस्तर नीचे चला गया है. पंचायत के सभी तालाब में कम ही पानी है. तालाब का इस्तेमाल ग्रामीण नहाने धोने के लिए तथा जानवर पेयजल के लिए करते हैं. पानी कम होने के कारण ग्रामीण पेयजल के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं. ग्रामीणों को नहाने-कपड़ा साफ करने सहित आदि कार्य में काफी कठिनाई हो रही है. मवेशियों को भी पानी सही तरीके से नहीं मिल पा रहा है. इससे किसान भी चिंतित हैं. जलमीनार से पाइप लाइन के माध्यम से नावाडीह पंचायत के पन्नाटांड़, अर्जुनटांड़, नावाडीह, बड़गांव पंचायत के बड़गांव, बाजार टांड़, कुम्हरवार में पानी पहुंचता है. इधर, कुछ दिन पूर्व जलमीनार के समीप दर्जनों महिलाओं ने संबंधित विभाग के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन कर जलमीनार जल्द से जल्द ठीक कराने के साथ पेयजलापूर्ति बहाल करने की मांग की थी. क्या कहते हैं मुखिया : मांडू मुखिया संघ के अध्यक्ष सह नावाडीह पंचायत मुखिया संजय प्रसाद का कहना है कि जलमीनार से पेयजल सप्लाई के लिए कई बार अधिकारियों को कहा गया है, लेकिन अभी तक कोई ठोस पहल नहीं की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >