डीसी ने हरी झंडी दिखा कर जागरूकता रथ को किया रवाना

डीसी ने हरी झंडी दिखा कर जागरूकता रथ को किया रवाना

आम लोग पौष्टिक आहार व स्वस्थ जीवनशैली के प्रति होंगे जागरूक 16 अक्तूबर तक चलेगा राष्ट्रीय पोषण माह, होंगे कई कार्यक्रम रामगढ़. जिला समाहरणालय परिसर से मंगलवार को उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन 17 सितंबर से 16 अक्तूबर तक किया जा रहा है. कुपोषण मुक्त झारखंड के निर्माण के उद्देश्य से इस रथ को रवाना किया गया है. कहा कि जिले में आम लोगों को पौष्टिक आहार व स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के लिए कई कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं. जागरूकता रथ के माध्यम से जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में जाकर ग्रामीणों व आम लोगों को राष्ट्रीय पोषण माह के उद्देश्य सहित पोषण से संबंधित जानकारी दी जायेगी. उपायुक्त ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी इंदु प्रभा खलखो से रथ के रोस्टर व रूट की जानकारी ली. अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने का निर्देश दिया. इस अवसर पर डीडीसी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक उपस्थित थे. गौरतलब हो कि इस वर्ष राष्ट्रीय पोषण माह को लेकर जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. इसमें मोटापा कम करने, प्रारंभिक बाल्यावस्था की देखभाल व शिक्षा, एक पेड़ मां के नाम, पोषण में पुरुषों की भागीदारी, लोकल फोर वोकल, पूरे माह के दौरान पौष्टिक आहार, स्वस्थ जीवनशैली और संतुलित पोषण हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >