यज्ञ के समापन पर तिलैया में जागरण का आयोजन

सांडी तिलैया में श्री श्री 1008 पांच दिवसीय लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के अंतिम दिन मंगलवार की रात्रि आयोजन समिति ने भक्ति जागरण का आयोजन किया.

कुजू. सांडी तिलैया में श्री श्री 1008 पांच दिवसीय लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के अंतिम दिन मंगलवार की रात्रि आयोजन समिति ने भक्ति जागरण का आयोजन किया. जिसका विधिवत उदघाटन मांडू विधायक तिवारी महतो, विशिष्ट अतिथि आजसू के केंद्रीय सचिव मनोज कुमार महतो ने किया. मौके पर अतिथियों ने महायज्ञ आयोजन समिति की प्रशंसा की. कहा कि इस प्रकार के आयोजन से लोगों के बीच भक्ति की भावना का प्रसार होता है. कहा कि महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दूर दूर से पहुंचते हैं और एक दूसरे से मिलते हैं. जिससे लोगों के बीच भाईचारे की भावना बढ़ती है. उन्होंने कहा कि जहां पर महायज्ञ का आयोजन होता है, वहां प्रभु की कृपा से खुशहाली होती है. मौके पर राजेंद्र महतो, जयकिशोर महतो,नितिश प्रजापति, विशेश्वर बेदिया, अध्यक्ष सावन बेदिया, सचिव शंकर बेदिया, कोषाध्यक्ष प्रयाग बेदिया, मुख्य सरंक्षक, भुनेश्वर उर्फ भुनु महतो, लाली बेदिया, श्यामदेव बेदिया, बालेश्वर बेदिया, राजेश मांझी, मंजू देवी, पालो देवी, उषा देवी, संतोष महतो, अनिल बेदिया, लेदो मुंडा, प्रवेश महली, लखन बेदिया, अशोक करमाली, बहादुर ठाकुर, शोभा देवी, फुलमंती देवी, रेणू देवी, सोमरी देवी, चंपा देवी, ललिता देवी, पियासो देवी, गायत्री देवी, शांति देवी, शोभा देवी, बिमला देवी, पांडव देवी, बिलखी देवी, मीना देवी, सीमा देवी, फुलमनी देवी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >