चितरपुर इंटर कॉलेज में शासी निकाय की बैठक

चितरपुर इंटर कॉलेज में शासी निकाय की बैठक

चितरपुर. चितरपुर इंटर कॉलेज में गुरुवार को शासी निकाय की बैठक हुई. बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 में कॉलेज को प्राप्त अनुदान राशि के वितरण एवं उसके पारदर्शी उपयोग पर चर्चा की गयी. बैठक की अध्यक्षता कॉलेज के सचिव शफीक अनवर ने की. बैठक में जैक परिषद सदस्य दीपचंद राम, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रतिनिधि, प्राचार्य रणवीर कुमार, विधायक प्रतिनिधि मनोज पूजहर, शिक्षाविद डॉ अशोक कुमार उपाध्याय एवं शिक्षक प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार उपस्थित थे. सभी सदस्यों ने कॉलेज के विकास एवं शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव दिया. बैठक में अनुदान राशि का उपयोग विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने और संस्थान की आधारभूत संरचना मजबूत करने पर जोर दिया गया. इस दौरान कॉलेज के शैक्षणिक प्रदर्शन की भी समीक्षा की गयी. विज्ञान, कला एवं वाणिज्य संकाय में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम आने पर सभी सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की. सचिव श्री अनवर ने इस उपलब्धि के लिए शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान लगातार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की दिशा में कार्य कर रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >