…हजारीबाग उपायुक्त ने डाड़ी प्रखंड में विकास योजनाओं का निरीक्षण किया

हजारीबाग उपायुक्त शशिप्रकाश सिंह ने बुधवार को डाड़ी प्रखंड के बलसगरा, होन्हेमोढ़ा व रबोध पंचायत में विकास योजनाओं का निरीक्षण किया

पंचायत सेवक से स्पष्टीकरण, रोजगार सेवक को लगायी फटकार

गिद्दी. हजारीबाग उपायुक्त शशिप्रकाश सिंह ने बुधवार को डाड़ी प्रखंड के बलसगरा, होन्हेमोढ़ा व रबोध पंचायत में विकास योजनाओं का निरीक्षण किया. उन्होंने पंजी संधारण में लापरवाही बरतने के आरोप में बलसगरा पंचायत सेवक को स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने रोजगार सेवक को कार्यों में शिथिलता के लिए कड़ी फटकार लगायी. उपायुक्त ने योजनाओं की प्रगति, अभिलेखों के संधारण तथा कार्यों की गुणवत्ता की जांच की. निरीक्षण के दौरान उन्होंने बलसगरा पंचायत भवन में रोजगार सेवक द्वारा संचालित मनरेगा के एमआइएस डाटा की जांच की. उन्होंने बलसगरा पंचायत भवन के प्रथम तले पर संचालित प्रज्ञा केंद्र का जायजा लिया. उन्होंने आम लागों की सुविधा को देखते हुए प्रज्ञा केंद्र को तत्काल भूतल पर संचालित करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ली तथा संबंधित पंजी की जांच की. उन्होंने बीडीओ को पंचायत स्तर पर संचालित सभी योजनाओं का पूर्ण ब्योरा पंचायत भवन में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने राजकीय मध्य विद्यालय बलसगरा में प्रधानाध्यापिका से शिक्षकों व विद्यार्थियों की उपस्थिति की जानकारी ली तथा अवकाश पर गयी शिक्षिका के आवेदन की जांच की. उन्होंने ई-विद्यावाहिनी पोर्टल की समीक्षा, कक्षाओं का निरीक्षण, मध्याह्न भोजन के रसोइघर तथा भोजन की गुणवत्ता की जांच की और आवश्यक निर्देश दिये. उपायुक्त ने रबोध पैक्स का निरीक्षण किया. रबोध में खाद्यान्न के स्टॉक, भंडारित खाद्यान्नों में नमी की जांच की तथा क्षेत्र के सभी किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने खाद्यान्नों के उठाव एवं धान अधिप्राप्ति से संबंधित पंजी की जांच की और आवश्यक निर्देश दिये. उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता व गति सुनिश्चित करते हुए आम जनता को अधिकतम लाभ पहुंचाया जाये. इस दौरान डाड़ी बीडीओ अनु प्रिया, अंचलाधिकारी कमलकांत वर्मा सहित डाड़ी प्रखंड के कई कर्मचारी व पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >