गिद्दी (रामगढ़): इंकलाबी नौजवान सभा के हजारीबाग जिला अध्यक्ष सुनील कुमार किस्कू ने 7 अगस्त को विधानसभा मार्च के दौरान छात्र संगठन आईसा की राष्ट्रीय महासचिव नेहा बोरा पर स्याही फेंके जाने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की. उन्होंने कहा कि राजनीतिक और वैचारिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन किसी आंदोलनकारी का अपमान करना या उसके शांतिपूर्ण आंदोलन को बाधित करना स्वीकार्य नहीं है.
ये भी पढ़ें- सदर अस्पताल में भर्ती छात्र आंदोलन में घायल स्टूडेंट्स की स्थिति सामान्य
सुनील कुमार किस्कू ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर व्यक्ति और संगठन को अपनी बात रखने, विरोध दर्ज कराने और शांतिपूर्ण आंदोलन करने का अधिकार है. किसी महिला आंदोलनकारी पर स्याही फेंकना या किसी भी तरह से उसे डराने-धमकाने का प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है. उन्होंने स्याही फेंके जाने की घटना की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.
