..डाकघर की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी, एसबी फार्म दिया गया
डाक अधीक्षक हजारीबाग डिवीजन निरंजन कुमार, सहायक डाक अधीक्षक रामगढ़ सब डिवीजन ब्रजेश कुमार पासवान व डाक निरीक्षक आशीष कुमार पांडे के निर्देश पर जिले भर में डाक विभाग की सभी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य चल रहा है
..डाकघर की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी, एसबी फार्म दिया गया
रामगढ़. डाक अधीक्षक हजारीबाग डिवीजन निरंजन कुमार, सहायक डाक अधीक्षक रामगढ़ सब डिवीजन ब्रजेश कुमार पासवान व डाक निरीक्षक आशीष कुमार पांडे के निर्देश पर जिले भर में डाक विभाग की सभी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य चल रहा है. इसके तहत जिले के विभिन्न डाकघरों के डाक कर्मचारी इसमें लगे हुए हैं. रामगढ़ सब डिवीज़न के मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव रविशंकर राय ने प्रधान डाकघर में कई लोगों का खाता खोला. बुधवार को रामगढ़ मणिपाल सिडलिंग प्ले स्कूल के शिक्षक, शिक्षिका व बच्चों को शून्य बैलेंस पर खाता खोलने के लिये एसबी फार्म उपलब्ध किया गया. स्कूल के निदेशक गया प्रसाद राय को मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव रविशंकर राय से मिलकर डाक विभाग की सभी योजनाओं से अवगत कराया गया. स्कूल के सभी बच्चों का शून्य बैलेंस में खाता खोलने के लिये एसबी फॉर्म दिया. मौके पर निदेशक गया प्रसाद राय ने कहा कि देश की सबसे विश्वसनीय संस्था डाकघर है. देश के आम नागरिक को भी विश्वास है. डाकघर की डाक जीवन बीमा योजना का लाभ सभी शिक्षकों को लेने के लिेये शिक्षकों को प्रेरित किया. डाक विभाग की ओर से मणिपाल सीडलिंग प्ले स्कूल के सभी शिक्षकों व कर्मचारियों को वार्षिक कैलेंडर भेंट किया गया.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.