वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच इंडियन आर्मी ने जीता

वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच इंडियन आर्मी ने जीता

वॉलीबॉल अंतराज्यीय प्रतियोगिता जिला के लिए गौरव की बात : ममता देवी रामगढ़. रांची रोड स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन विधायक ममता देवी ने किया. विधायक ने कहा कि वॉलीबॉल अंतराज्यीय प्रतियोगिता का होना जिला के लिए गौरव की बात है. उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल होनेवाली सभी टीम के खिलाड़ियों को शुभकामना दी. विशिष्ट अतिथि नगर परिषद उपाध्यक्ष रंधीर गुप्ता ने कहा कि रांची में होनेवाली वॉलीबॉल प्रतियोगिता का इंतजार हमेशा रहता है. टूर्नामेंट के अध्यक्ष अविनाश उपाध्याय ने बताया कि देश के अलग-अलग राज्य की छह टीम भाग ले रही है. इसमें इंडियन आर्मी, सीआइएसएफ सेंट्रल, उत्तर प्रदेश, कलिंगा स्पोर्टिंग क्लब भुवनेश्वर, कोलकाता बंगाल व छपरा स्पोर्टिंग क्लब की टीम भाग ले रही है. प्रतियोगिता का पहला मैच इंडियन आर्मी बनाम कोलकाता बंगाल के बीच हुआ. इसमें इंडियन आर्मी ने 2-1 के अंतर से कोलकाता को हराया. दूसरा मैच सीआइएसएफ सेंट्रल बनाम कलिंगा भुवनेश्वर के बीच हुआ. इसमें कलिंगा की टीम ने 2-1 से सीआइएसएफ सेंट्रल को हराया. मौके पर सरदार अनमोल सिंह, समाजसेवी नेपाल यादव, 20 सूत्री उपाध्यक्ष दिनेश मुंडा, पूर्व वार्ड पार्षद शंकर मिश्रा, लोचन साहू, रतन यादव उपस्थित थे. टूर्नामेंट के अध्यक्ष अविनाश उपाध्याय, महासचिव राकेश यादव, कोषाध्यक्ष राजन चौधरी, पंकज पासवान, मुख्य संरक्षक अविनाश कुमार मोनू, राजेश्वर प्रसाद गुप्ता, उपेंद्र प्रसाद गुप्ता, गोपाल कुमार, अरघु, राजेश कुमार सिंह मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >