मांडू में धूमधाम और उत्साह के साथ मना स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने प्रस्तुत किये सांस्कृतिक कार्यक्रम

मांडू प्रखंड में 78वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. विभिन्न सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में ध्वजारोहण कर देशभक्ति का संदेश दिया गया.

मांडू : मांडू एवं आसपास के क्षेत्रों में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया. मांडू प्रखंड मुख्यालय में कार्यक्रम की शुरुआत स्वतंत्रता सेनानियों के शिलापट्ट पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने से हुई. इसके बाद वंदे मातरम् गान के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ और झंडोत्तोलन के बाद राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ. प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड प्रमुख चंद्रमणि देवी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया.

थाना में थाना प्रभारी सदानंद कुमार ने ध्वजारोहण किया

राजकीय संतोषी उच्च विद्यालय में प्रधानाचार्य, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में वार्डन रेनू सिंह, आदिवासी आवासीय विद्यालय में प्राचार्य प्रेम कुमार गंजू, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी रश्मि रोमिला, मांडू थाना में थाना प्रभारी सदानंद कुमार ने ध्वजारोहण किया. विभिन्न पंचायत भवनों, बैंकों, शिक्षण संस्थानों एवं सरकारी-गैर सरकारी प्रतिष्ठानों में भी ध्वजारोहण हुआ. दिलीप सेंट्रल एकेडमी में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया. मौके पर अमरिंदर कुमार गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि बालेश्वर भैया, साहित्य सिद्दीकी, मोहम्मद मिस्टर आलम, भोला साव समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >