अश्लील गाना बजाने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी

अश्लील गाना बजाने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी

गोला. गोला थाना परिसर में मंगलवार को होली को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में प्रमुख गीता देवी, सीओ समरेश प्रसाद भंडारी, बीडीओ सुधा वर्मा, इंस्पेक्टर पंकज कुमार, थाना प्रभारी अभिषेक प्रताप मौजूद थे. बैठक में होली का पर्व शांति पूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया. अश्लील गाना बजाने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गयी. अधिकारियों ने कहा कि होली भाईचारे का पर्व है. इसमें किसी अन्य धर्म की भावना को ठेस नहीं लगे. पूर्व से निर्धारित स्थान पर ही होलिका दहन करने का निर्देश दिया गया. अधिकारियों ने जबरन किसी को रंग एवं गुलाल नहीं लगाने की अपील की. बैठक में पंचायत समिति सदस्य संध्या देवी, मुखिया प्यारेलाल महतो, नुरुल्लाह अंसारी, कौशल्या देवी, बबलू साव, प्रीतम झा, मो जावेद आलम, महेंद्र प्रसाद, सूरज वर्मा, रवि हाजरा, जगदीश साव, भूषण अंसारी, गुलाम सरवर, सुधीर महतो, आलम अंसारी, गौरीशंकर महतो, सिकंदर शर्मा, अकबर अंसारी, घनेनाथ चौधरी, ममता सोनी, राजेश महतो, रणधीर बसेरिया, त्रिभुवन महतो, राजेंद्र महतो, लतीफ मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >