तेज रफ्तार हाइवा और कंटेनर की बीच जोरदार टक्कर, 3 लोग गंभीर रुप से घायल

रामगढ़-बोकारो मार्ग पर हाइवा और कंटेनर की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

गोला (रामगढ़): रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर सोसोकला चौक के समीप रविवार को हाइवा और कंटेनर की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा और एनएच-23 पर यातायात प्रभावित रहा. घायलों में कंटेनर चालक मोबिन अहमद (नरकागंज, हजारीबाग), खलासी राजाराम (प्रतापनगर, उत्तर प्रदेश) तथा हाइवा चालक संजय यादव (उत्तर प्रदेश) शामिल हैं.

टक्कर इतनी भीषण थी कि कंटेनर चालक केबिन में फंस गया. स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला. सूचना मिलने पर गोला पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ रेफर कर दिया गया. पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raj Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >