::हाथियों ने मकान व फसलों को पहुंचाया नुकसान

हाथियों ने मकान व फसलों को पहुंचाया नुकसान

वन विभाग से प्रभावित परिवारों को शीघ्र मुआवजा देने की मांग

गोला. गोला वन क्षेत्र में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. गुरुवार की रात हाथियों ने कोरांबे और हेंसापोड़ा गांवों में उत्पात मचाया. हाथियों ने एक व्यक्ति के मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया. आधा दर्जन से अधिक किसानों के खेतों में लगी फसलों को बर्बाद कर दिया. जानकारी के अनुसार, कोरांबे गांव निवासी विशेश्वर मांझी के मकान को हाथियों ने नुकसान पहुंचाया. भंदू बेदिया की भिंडी तथा चरकू बेदिया की लौकी की फसल को नष्ट कर दिया. पंचायत की मुखिया गीतांजलि कुमारी तिर्की एवं पूर्व मुखिया विशाल करमाली मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया. उन्होंने वन विभाग से ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा प्रभावित परिवारों को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की. ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से हाथियों का झुंड कोरांबे जंगल में डेरा जमाये हुए है. इससे आसपास के गांवों में लगातार खतरा है. वन विभाग की ओर से कोई ठोस या स्थायी कदम नहीं उठाया गया है. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गयी, तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >