हेसला की जमीन पर नहीं होने देंगे सरकारी कार्य : विस्थापित

हेसला की जमीन पर नहीं होने देंगे सरकारी कार्य : विस्थापित

पतरातू. हेसला देवी मंडप में शनिवार को कॉलोनी वासियों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता हेसला पंचायत समिति सदस्य के प्रतिनिधि यशवंत सागर ने की. बैठक में कहा गया कि हेसला पंचायत की जमीन का अधिग्रहण पूर्व में नहीं किया गया है, लेकिन पूर्व में सरकार ने जबरदस्ती ग्रामीणों की जमीन का अधिग्रहण कर लिया है. इस पर झारखंड उच्च न्यायालय में मामला चल रहा है. शेष जमीन पर यहां के विस्थापित -प्रभावित लोग खेती कर जीविकोपार्जन कर रहे हैं. सरकार अब इस जमीन पर तारामंडल, डिग्री कॉलेज समेत पॉलिटेक्निक कॉलेज बनाने की बात कह रही है. यहां के विस्थापित प्रभावित लोगों ने बैठक कर कहा है कि हेसला की जमीन पर किसी तरह का कोई भी सरकारी कार्य नहीं करने दिया जायेगा. इसके लिए वह लोग आंदोलन भी कर सकते हैं. ग्रामीणों ने कहा कि आज यहां कई कंपनियां आ चुकी हैं. कई कल -कारखाने लगा चुके हैं. संचालन दीपक मुंडा ने किया. बैठक में प्रदीप महतो, शंकर मुंडा, जागेश्वर पाहन, सुनील साव, अनिल मुंडा, नरेश मुंडा, संतोष मुंडा, बीरबल मुंडा, किशन मुंडा, नागेश्वर मुंडा, विकास मुंडा, भोला प्रसाद, उगन मुंडा, कामेश्वर मुंडा, अमन मुंडा, शिवलाल मुंडा, टिकेश्वर महतो, विशाल, दीपक मुंडा, अजय मुंडा, शिवकुमार महतो, संजय मुंडा, बादल मुंडा, राजेश मुंडा, आशीष मुंडा, धीरज मुंडा उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >