पतरातु - रामगढ़ मार्ग पर हादसे को आमंत्रित कर रहा है बांस की झूलती टहनियां

रामगढ़-पतरातु मार्ग पर सड़क की ओर झुके बांस के कारण वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। प्रशासन से तत्काल सुरक्षा की मांग की जा रही है।

रामगढ़(बरकाकाना) : पतरातु -रामगढ़ मार्ग में सड़क पर बांस की झूलती टहनियां हादसे को आमंत्रित कर रहा है. यह नजारा बारिश के मौसम में रोजाना उपर पोचरा से मान बंजारी मंदिर तक देखा जा सकता है. आलम यह है कि बारिश होने के बाद लंबे-लंबे बांस सड़क की ओर झुक जाते है, जो सड़क से मात्र चार से पांच फीट उपर रहते है. चार पहिया वाहन की छतों को छूना आम बात है तो वही दोपहिया वाहन इसकी चपेट में आकर घायल हो रहे है.

ये भी पढ़ें: रांची में तेज रफ्तार कार ने फौजी वाहन में मारी जोरदार टक्कर, दो युवती सहित तीन घायल

ये भी पढ़ें: झारखंड के इन जिलों में 9-10 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी

बारिश के साथ ही सड़क की ओर झुक जाता हैं बांस

बड़े -बड़े वाहन चालक बांस से बचने के लिए वाहन को तेज गति से घुमा देते है जिससे उनके पीछे चल रहे वाहन अनियंत्रित हो रहे है. ज्ञात हो कि पतरातु - भुरकुंडा मार्ग से आने वाले बड़े- बड़े वाहन नो इंट्री के दौरान मां बंजारी मंदिर से उपर पोचरा तक वाहन को सड़क के एक छोर पर खड़ा करते है. बारिश के साथ ही बांस सड़क की ओर झुक जाते है. जिससे उस रास्ते की दूसरी छोर से गुजरने वाले वाहन अनियंत्रित हो रहे है. कई दोपहिया वाहन बांस की चपेट में आकर चोटिल हो रहे है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >