उरीमारी. राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के राज्य सचिव हृदयानंद यादव ने उरीमारी आउटसोर्सिंग कंपनी में पिछले माह हुई दुर्घटना में दो ठेका मजदूरों की मौत होने के बावजूद अब तक उनके परिजनों को मुआवजा नहीं देने पर नाराजगी जतायी है. उन्होंने कहा कि मुआवजा नहीं मिलने के कारण मृतक श्रमिकों के परिजन गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं. मृतक ठेका मजदूर राजू पासवान व सुनील यादव के परिजनों को नौकरी व मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर हृदयानंद यादव ने उरीमारी परियोजना पदाधिकारी दिलीप कुमार से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने प्रबंधन से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है. श्री यादव ने प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर मृतक श्रमिकों के परिजनों को मुआवजे की राशि व नियोजन नहीं दिया गया, तो वे बाध्य होकर महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष भूख हड़ताल पर बैठेंगे. उन्होंने कहा कि मजदूरों के हितों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जायेगी.
मुआवजा नहीं मिलने पर भूख हड़ताल की चेतावनी
मुआवजा नहीं मिलने पर भूख हड़ताल की चेतावनी
