वेस्ट बोकारो के बंजी से गाय चोरी का खुलासा, कार सहित आरोपी गिरफ्तार

वेस्ट बोकारो के बंजी से गाय चोरी का खुलासा, कार सहित आरोपी गिरफ्तार

घाटोंटांड़. वेस्ट बोकारो ओपी अंतर्गत बंजी गांव में हुई गाय चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान रांची के बड़गाई निवासी मो साबिर कुरैशी के रूप में हुई है. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. ओपी प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि बंजी गांव निवासी विजय कुमार साव ने गाय चोरी की शिकायत दर्ज करायी थी. उन्होंने बताया कि वह अपनी गाय को घर के बाहर बांध कर रखते थे. 11 मार्च सुबह जब वह चारा देने पहुंचे, तो गाय गायब मिली. घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर घटना का खुलासा हुआ. फुटेज में दिखा कि रात करीब 1:35 बजे कार (जेएच 01 ए आर 9702) वहां आकर ठहरी. कार से दो व्यक्ति उतरे और घर के बाहर बंधी गाय को खोल कर वाहन में रख कर फरार हो गये. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच तेज की. छापेमारी कर पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त कार सहित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य संभावित संलिप्त लोगों की पहचान के लिए जांच जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >