गुरुनानक स्कूल की धन्वी को गायन में द्वितीय स्थान

गुरुनानक स्कूल की धन्वी को गायन में द्वितीय स्थान

रामगढ़्. गुरुनानक पब्लिक स्कूल, रामगढ़ की छात्रा धन्वी ने राज्य स्तरीय शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है. शास्त्रीय गायन में राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है. यह प्रतियोगिता झारखंड सरकार द्वारा विकसित भारत अभियान के तहत रांची के धुर्वा में आयोजित हुआ था. छात्रा प्रियांशु कुमारी ने चित्रांकन प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने सुंदर चित्रों से निर्णायक मंडल की प्रशंसा अर्जित की. विद्यालय के संगीत शिक्षक मनोज पाठक के मार्गदर्शन में धन्वी ने अपनी कला का अद्भुत प्रदर्शन किया. विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि धन्वी ने विद्यालय के साथ पूरे रामगढ़ जिले को गौरवान्वित किया है. विद्यालय के प्राचार्य हरजाप सिंह ने कहा कि वह मेधावी छात्रा है. उसकी सफलता पर प्रधान परमदीप सिंह कालरा, मनमोहन सिंह लांबा, हरपाल सिंह अरोड़ा, सुरिंदर पाल सिंह चंडोक, कुलजीत सिंह कालरा, वरिंदर सिंह चंडोक, गुरप्रीत सिंह जॉली, नरेंदर पाल सिंह गुजराल ने बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >