मांडू के गणेश मंदिर में गूंजा जयकारा, बच्चों के इस खास कार्यक्रम ने जीता सबका दिल

मांडू चट्टी के गणेश मंदिर में भक्तों का उत्साह देखते ही बना. नवनिर्मित गणेश मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं.

मांडू से फिरोज खान की रिपोर्ट

मांडू. मांडू चट्टी स्थित रमन साहू प्राचीन बुढ़वा महादेव मंदिर परिसर के नवनिर्मित गणेश मंदिर में मंगलवार को विधिवत पूजा-अर्चना व आरती हुई. पूजा अमरेंद्र कुमार गुप्ता एवं उनके परिवार ने करायी. इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. संध्या में महाआरती के बाद खीर महाभोग बांटा गया.

मांडू थाना प्रभारी सदानंद कुमार टीम के साथ मंदिर पहुंचे और भगवान गणेश की पूजा कर आशीर्वाद लिया. इस दौरान परिसर गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा. बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि सह उपमुखिया पंकज कुमार गुप्ता, अशोक कुमार मोदी व सुबीर कुमार गुप्ता उपस्थित थे.

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार गुप्ता ने पुरस्कृत किया. मानवी कुमारी प्रथम, वर्षा व मीठी कुमारी द्वितीय तथा मानवी ग्रुप डांस तृतीय रहे. कार्यक्रम की सफलता में विवेक कुमार गुप्ता, विपिन कुमार गुप्ता, शैलेंद्र कुमार गुप्ता सहित अन्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >